Lucknow Triple Murder : यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद मोहम्मद नगर (Malihabad Mohammad Nagar) में जमीन की पैमाईश को लेकर बड़ा खूनी खेल हो गया। इसमें दंपति और बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें फरदीन (55), हंजला पत्नी फरदीन (40) और ताज खा पुत्र फरदीन (20) की मौत हो गई।
पढ़ें :- आराधना मिश्रा 'मोना' यूपी कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष नियुक्त, सांसद इमरान मसूद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व दो उपाध्यक्ष भी बनाए गए
मिली जानकारी के अनुसार हंजला की गोली लगने से मौके पर भी मौत हो गई। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक मोहम्म्द नगर में रहने वाले फरदीन का परिवार के ही लल्लन से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
@Uppolice #LucknowTripleMurder #लखनऊ
सूबे की राजधानी लखनऊ गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। मलिहाबाद में विवादित ज़मीन की पैमाईश के वक्त चचेरे भाई ललन और फ़राज़ ने दिनदहाड़े गोली मारकर की तीन लोगों की हत्या। ललन पुराना हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। भारी पुलिस फ़ोर्स मौजूद। pic.twitter.com/EPuo6krLzG— santosh singh (@SantoshGaharwar) February 2, 2024
पढ़ें :- लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा, ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है वो भी जाएगा: राहुल गांधी
शुक्रवार को लल्लन और उसके साथियों का वीर फरदीन से विवाद हुआ। विवाद के दौरान लल्लन और उसके साथियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से फरदीन उसकी पत्नी और एक ताज नाम के युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल राज और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे पड़ताल शुरू कर दी है।