Lucknow Shocking Video: यूपी की राजधानी लखनऊ में दूध में थूकर ग्राहकों को बेचने का मामला सामने आया है। जहां पर पप्पू नाम का दूधवाला अपने एक ग्राहक को दूध देने से पहले बर्तन में थूकते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। इस मामले में हिंदू महासभा ने गोमती नगर थाने में आरोपी दूधिये के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पढ़ें :- नौवीं-दसवीं के पाठ्यक्रम में CBSE ने किया बड़ा बदलाव, पर्यावरण शिक्षा सहित तीन विषय हटे, जानें क्या किया शामिल?
जानकारी के अनुसार, मामले में पीड़ित और सनातन धर्म पार्टी के अध्यक्ष लव शुक्ला ने आरोपी दूधवाले का सीसीटीवी वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दूधिया साफ तौर पर दूध वाले बर्तन में थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। लव ने जब यह वीडियो देखा तो वह हैरान रह गए। इसके बाद वह हिंदु महासभा से शिशिर चतुर्वेदी समेत तीन लोगों को साथ लेकर गोमतीनगर थाने शिकायत करने पहुंचे। शिकायत में आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गयी है।
लखनऊ में ये दूधवाला घरों में दूध बेचने से पहले दूध में थूकते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया है , दूध बेचने वाले का नाम शरीफ बताया जा रहा है, कुछ प्रतिक्रिया देंगे प्रोफेसर @masijeevi साहब ? pic.twitter.com/QaHfYShXl3
— Ashish Maheshwari (@Ashish_Media) July 5, 2025
पढ़ें :- Bihar MLC Election : दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी का कब्जा, अनिल कुमार झा ने दर्ज की जीत
पीड़ित लव शुक्ला का कहना है कि वे लोग पप्पू नाम के दूधवाले को हिंदू समझकर दूध ले रहे थे। वह मुस्लिम निकला। उसका असली नाम शरीफ है। अब पीड़ित का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस बीच लोगों ने कथित “थूक जिहाद” के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपी दूधवाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।