Lucknow Weather: उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम का 29 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। यहां पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 31 मई 1995 को लखनऊ का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
पढ़ें :- हाशिम मूसा के ढेर होते ही बेनकाब हुआ पाकिस्तान, लश्कर आतंकी सेना में था SSG कमांडो
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान दूसरी बार उच्चतम स्तर 32.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 29 मई 1982 को यहां पर न्यूनतम तापमान 34.4 रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, शुक्रवार को तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इन जिलों में आज बारिश की संभावना
भीषण गर्मी के बीच यूपी के कुछ जिलों में लोगों को हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को गोरखपुर और बस्ती मंडल में हल्की से मध्यम बारिश के पूर्वानुमान हैं। शनिवार से अयोध्या मंडल और लखनऊ आसपास जिलों में भी बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना हैं। बारिश वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।