Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फिर विवादों में आया लुलु मॉल, कैश सुपरवाइजर फरहाज ने युवती से किया रेप, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

फिर विवादों में आया लुलु मॉल, कैश सुपरवाइजर फरहाज ने युवती से किया रेप, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के  प्रतिष्ठित लुलु मॉल एक बार फिर विवादों में​ घिर गया है। इस बार मॉल के कैश सुपरवाइजर पर रेप और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। युवती के इन गंभीर आरोपों के बाद कैश सुपरवाइजर मो. फरहाज उर्फ फराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि, आरोपी युवती की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता था और सिगरेट से उसे दागता भी था।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

दरअसल, लुलु मॉल में काम में काम करने वाली युवती ने मॉल के कैश सुपरवाइजर मो. फरहाज उर्फ फराज पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। साथ ही वीडियो बनाने का भी गंभीर आरोप लगाया था। युवती का कहना था कि, आरोपी उसको ब्लैकमेल करता था और रुपयों की मांग करता था। पैसे नहीं देने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

वहीं, इसकी शिकायत युवती ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में की। पुलिस ने युवती की तहरीर पर केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नमाज विवाद के कारण चर्चा में रहा
लुलु मॉल अक्सर विवादों के कारण चर्चा में बना रहता है। इससे पहले उद्घाटन के तुरंत बाद कुछ लोगों की ओर से मॉल के भीतर नमाज़ पढ़ने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई और मॉल के बाहर प्रदर्शन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करने की मांग की। इस मामले में मॉल प्रबंधन ने भी नमाज़ पढ़ने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई और यह स्पष्ट किया कि मॉल के भीतर किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं है।

 

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी
Advertisement