Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Madar Ka Phool : सावन में बाबा को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाया जाता है मदार का फूल, परेशानियों से मिलता है छुटकारा

Madar Ka Phool : सावन में बाबा को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाया जाता है मदार का फूल, परेशानियों से मिलता है छुटकारा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Madar Ka Phool : सनातन धर्म में शिव पूजा का विशेष महत्व है। सावन माह में शिव पूजा का विशेष विधान है। वर्षा ऋतु में श्रद्धालु शिवालयों में जा कर भगवान भोलेनाथ की विधि​ विधान से पूजा अर्चना करते है। पूजा में भगवान को चढ़ने वाली वस्तुओं मदार का फूल शिव जी बहुत प्रिय है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, शिव भगवान को मदार के पुष्प की माला चढ़ाने से समाज में स्थिरता, शांति और समृद्धि आती है।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

लाल व सफेद आंकड़े के फूल भगवान शिव की पूजा में विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं। कहा जाता है कि इस पौधे में गणेश जी का वास होता है।इस पौधे की जड़ें वहीं होती हैं जहां गणपति रहते हैं।इसकी जड़ को अभिमन्त्रित करके दांयी भुजा पर बांधने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ में अगर गणेश जी का सौभाग्य वर्धक स्त्रोत का जाप किया जाये तो अत्यन्त लाभ होता है। सफेद मदार का पौधा रविपुष्य योग में घर के दरवाजे पर लगा दें। जब-तक यह पौधा लगा रहेगा दुष्ट-ग्रहों की वृद्धि का प्रभाव आपके परिवार पर नहीं पड़ेगा।

भगवान शिव की पूजा में हरसिंगार के फूल का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। यह फूल सफेद रंग का होता है और इसमें एक नारंगी रंग की डंडी होती है. रात में खिलने वाले इस फूल को महादेव पर अर्पित करने से साधक के सुख व वैभव में वृद्धि होती है।

Advertisement