मुंबई। ग्लैमर, स्टाइल और आत्मविश्वास से भरी शाम में अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने एक बार फिर फैशन की दुनिया में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। प्रतिष्ठित कोलकाता टाइम्स फैशन शोकेस में मशहूर फैशन डिज़ाइनर अर्चना कोचर के लिए शोस्टॉपर बनकर माधुरिमा ने रैंप पर ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। उनकी शानदार एंट्री और आत्मविश्वास से भरी रैंप वॉक ने पूरे शो को यादगार बना दिया।
पढ़ें :- Ladakh Zanskar Valley : प्राकृतिक सुंदरता के बीच लद्दाख पहुंचे सनी देओल , मना रहे हैं छुट्टियां
आर्चना कोचर द्वारा डिज़ाइन किए गए खूबसूरत परिधान में माधुरिमा बेहद आकर्षक नजर आईं। आउटफिट की बारीक कारीगरी और माधुरिमा की ग्रेसफुल प्रस्तुति ने डिज़ाइनर की सिग्नेचर स्टाइल को शानदार ढंग से पेश किया।
जब उन्होंने रैंप पर कदम रखा, तो उनकी एलिगेंस और आत्मविश्वास ने तुरंत सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शो के समापन के दौरान मधुरिमा की वॉक ने पूरे माहौल में ग्लैमर का खास तड़का लगा दिया। दर्शकों और फैशन प्रेमियों ने उनके लुक और स्टाइल की खूब सराहना की। पिछले कुछ वर्षों में माधुरिमा तुली ने फिल्मों और टेलीविजन के साथ-साथ फैशन की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी एलिगेंट पर्सनैलिटी और बेहतरीन स्टाइल सेंस उन्हें फैशन इवेंट्स का पसंदीदा चेहरा बनाते हैं। यही वजह है कि कोलकाता टाइम्स फैशन शोकेस में उनका शोस्टॉपर बनना इस शाम की सबसे खास झलकियों में शामिल रहा।