Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथों में तिरंगा लेकर मदरसे के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

हाथों में तिरंगा लेकर मदरसे के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) की मंशा के अनुरूप देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ एवं हज दानिश आजाद अंसारी (Minister of State for Minority Welfare Waqf and Haj Danish Azad Ansari) ने “तिरंगा यात्रा” (Tiranga Yatra) का शुभारंभ करते हुए मदरसे के हज़ारों स्कूली बच्चों के संग तिरंगा यात्रा निकाली।

पढ़ें :- दरवाजा टूटा तो सामने आया खौफनाक सच: हैदराबाद में मां ने अपने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या

प्रातः सात बजे परिवर्तन चौक से हजरतगंज चौराहा (अटल चौक) तक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में जनपद में संचालित मदरसों के लगभग 10 हजार छात्र/छात्राओं तथा शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर देशभक्ति की भावनाओं को जागृत किया गया। तिरंगा यात्रा ने शहर में देशभक्ति का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के जज्बे से भर दिया। तिरंगा यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। यात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर नगरवासियों ने रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पढ़ें :- युद्ध खत्म करने को ट्रंप बेचैन, ईरान के अमेरिका-इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले जारी, IRGC ने माइक्रोसॉफ्ट, गूगल जैसी कंपनियों पर हमले की दी बड़ी धमकी

 

Advertisement