लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) की मंशा के अनुरूप देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ एवं हज दानिश आजाद अंसारी (Minister of State for Minority Welfare Waqf and Haj Danish Azad Ansari) ने “तिरंगा यात्रा” (Tiranga Yatra) का शुभारंभ करते हुए मदरसे के हज़ारों स्कूली बच्चों के संग तिरंगा यात्रा निकाली।
पढ़ें :- कानपुर में नकली सीमेंट का बड़ा खेल! ACC और अंबुजा के नाम पर रोजाना 1000 नकली बोरियां बेचने का आरोप
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ एवं हज दानिश आजाद अंसारी ने "तिरंगा यात्रा" का शुभारंभ करते हुए मदरसे के हज़ारों स्कूली बच्चों के संग तिरंगा यात्रा निकाली। pic.twitter.com/cW7T71Jf4K
— santosh singh (@SantoshGaharwar) August 14, 2024
प्रातः सात बजे परिवर्तन चौक से हजरतगंज चौराहा (अटल चौक) तक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में जनपद में संचालित मदरसों के लगभग 10 हजार छात्र/छात्राओं तथा शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर देशभक्ति की भावनाओं को जागृत किया गया। तिरंगा यात्रा ने शहर में देशभक्ति का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के जज्बे से भर दिया। तिरंगा यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। यात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर नगरवासियों ने रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया।
पढ़ें :- ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के लिए जैसे घर से निकले अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में ,'वह पूछते रहे मैंने किया क्या है?