Maggi Panipuri Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन खाने की नई-नई चीजों के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें से कई चीजों को देखकर लोगों का दिमाग चकरा जाता है, जबकि कई लोगों को खाने के साथ किया गया एक्सपेरिमेंट काफी पसंद भी आता है.
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
मार्केट में कई अजीबो-गरीब फूड कॉम्बिनेशन देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन क्या आपने मैगी पानीपुरी को कभी टेस्ट किया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर मैगी पानीपुरी (Maggi Panipuri) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मैगी को पानीपुरी में डालकर उसे चटकारे लेकर खाती हुई दिखाई दे रही है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_itzme_meetoo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कमेंट कर लिखा है- ऐसे पाप के लिए गरुड़ पुराण में अलग से सजा होगी, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- हे राम ये क्या देख लिया मैंने.