सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है जो सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गुरमुरा के पास हुआ है। यहां पर डीजे लदी मैजिक गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन में अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पढ़ें :- आर्थिक तंगी और पत्नी की बीमारी से तंग आकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड
तड़के सुबह हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना आज यानी 25 जून दिन गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे गुरमुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास हुई। खबरों के अनुसार पता चला है कि मैजिक वाहन एक बारात से डीजे सिस्टम लेकर वापस लौट रहा था तभी चालक को झपकी आई और संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक भारी वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी अगला हिस्सा बुरी तरह ध्वस्त हो गया और उसमें बैठे लोग केबिन में ही फसे रह गए।
चीख-पुकार के बाद राहत कार्य
इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वहां पर पहुंचकर बचाव कार्य करते हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पढ़ें :- अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार नहर में गिरी, 5 गंभीर रूप से घायल
दो की मौत, घायलों का इलाज जारी
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गाड़ी में सवार सभी लोगों को वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो युवकों की जान जा चुकी थीं। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहां पर इलाज के दौरान उनकी नाजूक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया है। पुलिस, इस भयानक दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से फरार अज्ञात वाहन की तलाश में लगी हुई है।