Maha Navami 2024 : आज महानवमी है, इस दिन महागौरी की पूजा होती है। महानवमी पर महागौरी पर की आराधना शुभ माना जाता है। इस दिन कन्या पूजन के साथ व्रत का समापन किया जाता है। पंडितों के अनुसार नवरात्रि की नवमी के दिन देवी मां के प्रसाद में हलवा, पूरी, नौ प्रकार के फूल, फल आदि अवश्य शामिल करें। इसके बाद मंत्रों का जाप करते हुए मां दुर्गा का ध्यान करें। फिर मां को फल, भोजन, मिठाई, पांच सूखे मेवे, नारियल आदि अर्पित करें।महानवमी के दिन मां दुर्गा के साथ ही भगवान श्रीराम और हनुमान जी का पूजन करना भी लाभकारी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि महानवमी के दिन कुछ उपाय अपनाए जाएं तो आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
नवमी तिथि की रात को 10 बजे से पहले गंगाजल से स्नान करें और फिर पूजा स्थान की थोड़ी सी जगह को गाय के गोबर से लीपें। अब इस जगह पर गाय के घी से दो मुखी दीपक जलाएं। दीपक के आगे एक कपूर, पान के पत्ते पर 5 लौंग, कपूर, 5 इलायची के साथ कुछ मीठा रखें और दुर्गा मां को धूनी दें। इसके बाद मां दुर्गा के बाज मंत्र का एक हजार बार जाप करें। इससे धन संबंधी परेशानी से निजात मिल सकेगा।
यदि जीवन में धन संबंधी परेशानियां चल रही है तो महानवमी के दिन पान के पत्ते पर केसर, चंदन के इत्र और गाय के घी को मिलाकर स्वास्तिक बना लें। अब इस पर एक सुपारी रख कर कलावा बांध लें। इससे आपकी समस्या दूर हो सकेगी।