Mahabharat on Doordarshan : महाभारत (Mahabharat) एक ऐसा शो है, जिसे देखना आज भी लोग पसंद करते हैं। ये सीरियल उस वक्त से टेलीकास्ट हुआ है, जब सभी घरों में टीवी (TV) नहीं हुआ करती थी। मगर लोगों में इस सीरियल को देखने का ऐसा शौक था कि वह पड़ोसियों के घर बैठकर टकटकी लगाए घंटों महाभारत (Mahabharat) देखा करते थे।
पढ़ें :- जांच में सामने आएगी इस फर्जी केस की सच्चाई...कोर्ट के आदेश के बाद बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
फिर चर्चा में ‘महाभारत’ शो
महाभारत (Mahabharat) की कहानी सबसे पहले टेलीविजन पर बीआर चोपड़ा (BR Chopra) ने दिखाई थी। उनका यह शो इतने सालों बाद भी व्यूअर्स के बीच हिट है। बीआर चोपड़ा (BR Chopra) के बाद एकता कपूर भी ‘महाभारत’ (Mahabharat) शो लेकर आईं, लेकिन पुराने महाभारत (Mahabharat) का क्रेज लोगों में जरा भी कम नहीं हुआ। समय-समय पर किसी न किसी कारण शो का जिक्र होता रहता है। इस बीच महाभारत सीरियल एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
वह महागाथा, जिसने बनाया भारत को महान! देखिए दूरदर्शन की खास पेशकश 'महाभारत'! देखना न भूलें, सोमवार से शनिवार, शाम 5:00 बजे सिर्फ डीडी नेशनल पर। #Mahabharat | #MahabharatOnDD pic.twitter.com/igXQjq96CW
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) May 8, 2024
पढ़ें :- सेमीकंडक्टर यूनिट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, बोले-आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर बहुत तेजी से कर रहा काम
रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की ‘रामायण’ जितनी फेमस है, उतना ही क्रेज हमेशा से बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की ‘महाभारत’ का भी बना हुआ है। 1988 में दूरदर्शन पर ये सीरियल शुरू हुआ था। तब की कास्ट में नितीश भारद्वाज, गूफी पेंटल, मुकेश खन्ना, सुरेंद्र पाल, पंकज धीर, गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार, गिरीजा शंकर और रुपा गांगुली ने मेन रोल प्ले किया था। जिन लोगों ने अभी तक बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की महाभारत नहीं देखी या इसे फिर से देखने के इच्छुक हैं, उनके लिए गुड न्यूज है।
इस चैनल पर री टेलीकास्ट होगा शो
बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की ‘महाभारत’ को दूरदर्शन पर ही टेलीकास्ट किया जा रहा है। शो सोमवार से शनिवार शाम 5 बजे देखा जा सकता है।