Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. महाकाल ने शुरू किया ठंडे पानी से स्नान, दिनचर्या में बदलाव

महाकाल ने शुरू किया ठंडे पानी से स्नान, दिनचर्या में बदलाव

By santosh singh 
Updated Date

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर मंदिर में आज शनिवार से न केवल दिनचर्या में बदलाव हो गया है वहीं महाकाल को ठंडे पानी से भी स्नान कराने की शुरूआत हो गई है। इसके पहले महाकाल को गर्म पानी से स्नान कराया जाता रहा।

पढ़ें :- इनको बुलवा दिया, उनको बुलवा दिया… क्या आपस में कोई समझौता कर लिया? संसद में भड़के अखिलेश

ऐसा माना जाता है कि चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। इसी कारण विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज से बाबा महाकाल को ठंडे जल से स्नान करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के स्नान की परंपरा में वर्ष में दो बार बदलाव किया जाता है। 15 मार्च से बाबा महाकाल को ठंडे जल से स्नान करना शुरू कर दिया गया है। साथ ही मंदिर में प्रतिदिन होने वाली आरतियों के समय में भी बदलाव किया गया है।

आरतियों के समय में परिवर्तन

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि शनिवार 15 मार्च से परंपरानुसार ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर भगवान की आरतियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

अब इस समय होगी ये आरती

पढ़ें :- NEET पेपर लीक व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर चर्चा की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव नहीं मान रही है सरकार: केसी वेणुगोपाल

प्रथम भस्म आरती- प्रात: 04:00 से 06:00 बजे तक

द्वितीय दध्योदक आरती- प्रात: 07:00 से 07:45 बजे तक

तृतीय भोग आरती- प्रात: 10:00 से 10:45 बजे तक

चतुर्थ संध्या पूजन- सायं 05:00 से 05:45 बजे तक

पंचम संध्या आरती- सायं 07:00 से 07:45 बजे तक

पढ़ें :- CJP याचिका पर SC ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, सीजेआई बोले- कोर्ट के पास वीडियो देखने का समय नहीं

शयन आरती- रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

Advertisement