Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बड़ी संख्या मं श्रद्धालु पहुंचकर संगम में डुबकी लगा रहे हैं। रविवार को भी 51.82 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। इसकी जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए दी गयी है। साथ ही बताया गया कि, अब तक 7.72 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में अभी तक डुबकी लगाई है।
पढ़ें :- नेपाल में तीर्थयात्रियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, महिला और मासूम बेटी की मौत, 18 घायल
भारत की विविधता में एकता के जीवंत प्रतीक, समता एवं समरसता के महासमागम 'महाकुम्भ 2025, प्रयागराज' में आज 51.82 लाख से अधिक और अब तक 7.72 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया है।
संगम के पवित्र जल में पावन स्नान का पुण्य लाभ… pic.twitter.com/bDY1Yfr8aj
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) January 19, 2025
पढ़ें :- मुकेश श्रीवास्तव का स्वास्थ्य विभाग में है कब्जा: भाई के फर्म पर हुई ₹4.50 करोड़ की 'कागजी' खरीदारी, अब फंसे रिटायर CMO
सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि, भारत की विविधता में एकता के जीवंत प्रतीक, समता एवं समरसता के महासमागम ‘महाकुम्भ 2025, प्रयागराज’ में आज 51.82 लाख से अधिक और अब तक 7.72 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया है। संगम के पवित्र जल में पावन स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, 10 लाख कल्पवासियों एवं 41.82 लाख श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! माँ गंगा सभी के मनोरथ पूर्ण करें।