Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maharajganj:रोहिन बैराज का लोकार्पण करेंगे सीएम,अफसरों ने लिया जायजा

Maharajganj:रोहिन बैराज का लोकार्पण करेंगे सीएम,अफसरों ने लिया जायजा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: महराजगंज जिले के नौतनवा ब्लाॅक के रतनपुर स्थित रोहिन नदी बैराज का शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। इसको देखते हुए आज जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने औचक निरीक्षण किया।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर आलाधिकारियों के मौका मुआयना का सिलसिला लगातार जारी है। आज जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा तथा एडीएम पंकज कुमार वर्मा समेत अन्य संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

डीएम और एसपी ने मौके पर हेलीपैड, मंच, बेरीकेटिंग, पूजा स्थल, पार्किंग, रोड मैप, साफ-सफाई समेत अन्य बिंदुओं को बारीकी से परखा। डीएम अनुनय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। ऐसे में सभी संबंधित लोग कार्य को अविलंब पूरा कर लें। इस दौरान मुख्य अभियंता गंडक विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता यांत्रिक उमेंद्र सिंह, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अधीक्षण आलोक कुमार, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार वर्मा, सहायक अभियंता रमेश चंद्र, एसडीएम नवीन प्रसाद, तहसीलदार कर्ण सिंह, अवर अभियंता ओमेंद्र सिंह, मनीष कुमार माैजूद रहे।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी
Advertisement