पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जिले में शनिवार को सातवें चरण का मतदान सकुशल संपन्न हुआ। शाम छह बजे तक लाइन में लग चुके मतदाताओं ने वोट दिया। इसके बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट परिसर स्थत स्टांग रूम में जमा कराया गया। ईवीएम लेकर पहुंचे कार्मिकों की भीड़ से पूरा परिसर खचाखच भर गया। वाहनों का रेला देर रात लगा रहा।
पढ़ें :- Cabinet Expansion: यूपी में कई मंत्रियों के विभागों में हो सकता है बदलाव, इनका मंत्री बनना तय
महराजगंज लोकसभा चुनाव में आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें प्रमुख दलों में भाजपा के पंकज चौधरी, इंडिया गठबंधन के वीरेंद्र चौधरी और बसपा के मौसमे आलम शामिल हैं। जिले में पंजीकृत कुल 20 लाख चार हजार 50 वोटरों में महज 60.17 फीसदी लोगों ने प्रत्याशियों को वोट दिया, जिनके भाग्य का फैसला चार जून की दोपहर तक हो जाएगा। शनिवार की शाम मतदान के बाद नजदीक के बूथों तैनात कार्मिक जल्दी पहुंच गए। लेकिन दूर दराज के बूथों से आने में विलंब हुआ।
सोहगीबरवा, नौतनवां, सोनौली बॉर्डर, धानी, बहुआर, झुलनीपुर सहित अन्य स्थानों पर तैनात किए गए मतदान कर्मियों को स्ट्रांग रूम में पहुंचने में विलंब हुआ। मतगणना चार जून को कलक्ट्रेट भवन व कोषागार भवन पर होगी। एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ ही पैरामिलेट्री फोर्स को तैनाम किया गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। समय समय पर प्रेक्षक, पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते रहेंगे।
अनुनय झा,जिलाधिकारी,महराजगंज ने बताया स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम रखे गए हैं। तीन लेयर इसकी सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।