Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज:सेमरा चन्द्रौली में अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिला, इलाके में दहशत

महराजगंज:सेमरा चन्द्रौली में अज्ञात महिला का अर्धजला शव मिला, इलाके में दहशत

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम सभा सेमरा चन्द्रौली के खेत में एक अज्ञात महिला का अर्धजला शव पड़ा मिला। बड़ी नहर के पश्चिम दिशा में यह शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया।

पढ़ें :- जयपुरिया संस्थान के 30वां दीक्षांत समारोह में 358 छात्रों को डिप्लोमा और दो शोधार्थियों को फैलोशिप से किया गया सम्मानित

मामले की गंभीरता देखते हुए सीओ अंकुर गौतम और एडिशनल एसपी सिद्धार्थ भी टीम के साथ पहुंचे और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन शव बुरी तरह जला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शिनाख्त के लिए विभिन्न थानों में सूचना भेजी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के कारणों का वास्तविक खुलासा हो सकेगा।

थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामला अत्यंत संदिग्ध है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तन्मयता से जांच कर रही है और जल्द ही इस रहस्यमय मौत का राज खोला जाएगा।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

पढ़ें :- Lucknow Gaming Zone Fire :  लखनऊ भीषण आग में जान बचाने के लिए ग्रिल पकड़ लटका , फिर जमीन पर आकर गिरा शख्स
Advertisement