Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. MAHARAJGANJ:भारतीय जनता पार्टी का दामन आज थामेंगे सैकड़ों नेता 

MAHARAJGANJ:भारतीय जनता पार्टी का दामन आज थामेंगे सैकड़ों नेता 

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो नौतनवा महराजगंज:: भारतीय जनता पार्टी की रीतियों-नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर आज नौतनवा विधानसभा के सैकड़ों ग्राम प्रधान,सभासद, पूर्व सैनिक और समाजसेवी भाजपा का सदस्यता लेगे।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

आपको बता दे की दिन में दो बजे नौतनवा स्थित जिला पंचायत के डाक बंगले पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव के नौतनवा विधानसभा प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी और विधायक ऋषि त्रिपाठी विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। इसको लेकर बड़ी संख्या में लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सभी ज्वाइन करने वाले लोगो को भाजपा के पदाधिकारी फोन करके ज्वाइनिंग की सूचना दे रहे हैं। इस सदस्यता के बाद भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी को एक मंच पर लाने की भी चर्चा तेज हो गई है। जल्द ही लोकसभा के चुनाव को घोषणा होगी इसको लेकर बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

Advertisement