Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maharajganj News:स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना, बहन के तोहफे की आड़ में हुई बड़ी लूट,एसपी ने गठित की चार टीमें

Maharajganj News:स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना, बहन के तोहफे की आड़ में हुई बड़ी लूट,एसपी ने गठित की चार टीमें

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में रविवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से कीमती जेवरात लूट लिए।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

लूट की यह वारदात उस समय हुई जब तीनों आरोपी अपाचे मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचे और बहन को बर्थडे गिफ्ट देने का बहाना बनाकर सोने-चांदी की ज्वेलरी देखने लगे। दुकानदार के अनुसार, आरोपियों ने पहले मोटी चेन दिखाने की बात कही और फिर और ज्वेलरी दिखाने को कहा। जब दुकानदार को शक हुआ और वह जेवरात समेटने लगा, तभी एक युवक ने उसके सिर पर कट्टा तान दिया और धमकी देने लगा। जैसे ही बदमाश ने कट्टा नीचे किया, दुकानदार ने साहस दिखाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया, लेकिन इसी दौरान आरोपियों ने उसी कट्टे से उस पर हमला कर दिया और करीब दो किलो चांदी लूटकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है और चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर लुटेरों की पहचान में जुटी हुई है और जल्द ही इस वारदात का खुलासा करने का दावा किया गया है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Advertisement