Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज:आपसी विवाद के बाद हत्या कर रोहन को पोखरे में फेंका था

महराजगंज:आपसी विवाद के बाद हत्या कर रोहन को पोखरे में फेंका था

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: घुघली के खानपुर गांव के 12 वर्षीय बालक रोहन की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस बालक की हत्या उसके पड़ोस के ही रहने वाले एक 16 साल के किशोर ने आपसी विवाद के बाद की थी। जिस पोखरी में बालक की लाश मिली, उसी के किनारे दोनों के बीच 31 अगस्त की रात विवाद हुआ। विवाद के बाद पोखरी की ओर बैठे रोहन ने आरोपी का पैर खींचा तो उसने पैर से उसके सीने पर मारा। उसको पोखरे में धकेल दिया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के बाद बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है। कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत

घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर में गुरुवार की देर शाम डीजे का कार्यक्रम हुआ था। इसे देखने घर से निकले 12 वर्षीय रोहन भी निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। शुक्रवार को गांव के दक्षिण-पश्चिम सीवान में स्थित पोखरी में उसका शव मिला। शनिवार को पोस्टमार्टम में हेड इंजरी की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मृत बालक रोहन के पिता सत्तन भारती की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। इसी दौरान छानबीन में सुराग लगा कि उसे आरोपी बाल अपचारी पोखरे की ओर ले गया था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने घटना कबूल कर लिया।

डीजे देखने रोहन पहुंचा ही नहीं था

छानबीन के क्रम में पुलिस ने डीजे देखने वाले और डीजे पर डांस करने वाले बच्चों से एक-एक कर पूछताछ की। पुलिस को बताया गया कि रोहन डीजे वाली जगह पर पहुंचा ही नहीं था। अलबत्ता उसका बड़ा भाई आया था। इसके बाद पुलिस की शक की सूई दूसरी ओर घूमने लगी।

महिलाओं ने दोनों को एक साथ देखा था

पढ़ें :- Viral Video : अकेले बर्थडे मना रहा था लड़का, 3 लड़कियों ने किया कुछ ऐसा वीडियो हुआ वायरल

पुलिसिया जांच में कुछ महिलाओं का बयान काफी मददगार रहा। गुरुवार की देर शाम इन महिलाओं ने आरोपी किशोर व रोहन को एक साथ पोखरे की ओर जाते देखा था। पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब घटना हुई। दोनों एक साथ वहां गए और कुछ देर बैठकर बात की। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था पुलिस का कहना है कि आरोपी झाड़फूंक भी करता है।

आला अफसरों की थी नजर

घटना के बाद इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी डॉ. कौस्तुभ, एएसपी आतिश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए थे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस टीम को खुलासे के लिए लगाया था। खुलासा करने वाली टीम में एसओ नीरज कुमार राय, एसएसआई भगवान बक्श सिंह, कांस्टेबिल विनय यादव, धनंजय सिंह यादव व सदरे आलम शामिल रहे।

नीरज राय, एसओ, घुघली ने बताया खानपुर में 12 वर्षीय रोहन की हत्या का खुलासा कर दिया गया है। उसके ही पड़ोस के एक 16 साल के नाबालिग ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है.

पढ़ें :- UP News : दुष्कर्म मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका खारिज
Advertisement