Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Maharajganj:जनता दरबार लगाकर केन्द्रीय मंत्री ने सुनी समस्या 

Maharajganj:जनता दरबार लगाकर केन्द्रीय मंत्री ने सुनी समस्या 

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने वृहस्पतिवार को महराजगंज स्थित अपने आवास के कैम्प कार्यालय पर जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया।

पढ़ें :- अखिलेश यादव जी, लखनऊ में हुई दु:खद घटना पर कृपया राजनीति न करें...लखनऊ अग्निकांड की घटना पर बोले ब्रजेश पाठक

जनता दरबार में दूर-दराज से आए सैकड़ों लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे, जिनमें भूमि विवाद, पेंशन, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास, शिक्षा और रोजगार जैसी अनेक समस्याएं शामिल थीं। केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रत्येक व्यक्ति की बात को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी समस्याओं को नोट कर संबंधित विभागों के अधिकारियों से तुरंत संपर्क साधा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारें जनता की सेवा के लिए संकल्पित हैं। उनका प्रयास है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद बनाए रखने में विश्वास रखते हैं, और इसी कारण नियमित रूप से जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं।

Advertisement