पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर लोकतंत्र के महापर्व में अपने मतों का प्रयोग किया। लोकसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे शुरू हुए और शाम 7 बजे तक मतदान में लोगों ने काफी तेजी दिखाई। लेकिन जैसे-जैसे धूप तेज होती गई मतदाताओं की संख्या मतदान केंद्रों से कम होती गई। दोपहर के समय अधिकतर मतदान केंद्र सूने पड़े रहे। सुबह से धनेवा धनेई में काफी भीड़ दिखाई दी वही सदर बीआरसी में कम मतदाता दिखे।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम और एसपी भी दौड़ते रहे हर बूथों पर
डीएम अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना लगातार बूथों का निरीक्षण करते रहें। और कंट्रोल रूम से भी निगरानी बनाए रखें रहे। कि जिले में कोई दिक्कत ना हो और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होता रहे।
इबीएम में बंद हुआ सांसदों के भाग
महराजगंज लोकसभा के प्रत्याशी भाजपा से पंकज चौधरी और वही ईडी गठबंधन की प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी व बसपा से मौसमें आलम समेत 8 प्रत्याशियों के भाग्य बंद हो गए हैं। पंचायतों के बूथों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मतदान केंद्रों पर काफी भीड़भाड़ देखी गई। शाम 7 बजे मतदान लगभग 60.8% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट