Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के तीन जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके; रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के तीन जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके; रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

By Abhimanyu 
Updated Date

Maharashtr Earthquake: देश के पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां पर हिंगोली (Hingoli) में सुबह 07:14 बजे भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 दर्ज की गयी। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गयी है।

पढ़ें :- यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य, राहुल गांधी को हिंदू समाज से मांगनी चाहिए माफ़ी: अमित मालवीय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में हिंगोली के अलावा परभणी (Parbhani) और नांदेड़ (Nanded) में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, हिंगोली में आए भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। फिलहाल भूकंप से अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है।

पढ़ें :- संसद में चढ़ावा चोरी के मामले में विपक्षी सांसदों का ​प्रदर्शन: साधु बनकर बैठे दिखे पप्पू यादव, राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने चढ़ावा चढ़ाया
Advertisement