Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Maharashtra Chunav: महायुति में सीटों का हुआ बंटवारा! जानिए भाजपा के खाते में आयी कितनी सीटें

Maharashtra Chunav: महायुति में सीटों का हुआ बंटवारा! जानिए भाजपा के खाते में आयी कितनी सीटें

By Abhimanyu 
Updated Date

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सत्ताधारी महायुति गठबंधन और विपक्ष के नेता रणनीति करने में जुटे हैं। जिसमें विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं। दूसरी तरफ, महायुति गठबंधन में सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर मुहर लग चुकी है और जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है।

पढ़ें :- योगी सरकार ने जारी किया 2027 अवकाश कैलेंडर, होगा होली पर तीन दिन का अवकाश, ये छुट्टियां रविवार को

सूत्रों की मानें तो शुक्रवार देर रात भाजपा शीर्ष नेतृत्व यानी अमित शाह और जेपी नड्डा के सामने सीटों के फार्मूले को रखा गया है। देर रात करीब 4 घंटे तक चली बैठक में सीट शेयरिंग के फार्मूले पर मुहर लगा दी गयी। जिसमें तय हुआ है कि भाजपा करीब 151 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि सीएम एकनाथ शिंद के नेतृत्व वाली शिवसेना 84 और अजित पवार की एनसीपी करीब 53 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, तीनों दलों के संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस का इंतजार रहेगा। जिसमें आधिकारिक रूप से सीटों के बंटवारे की घोषणा की जाएगी।

दूसरी तरफ, महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने माना है कि 28 सीटों पर विवाद बना हुआ है। हालांकि, नाना पटोले का कहना है कि इस मामले को कांग्रेस आलाकमान द्वारा जल्द सुलझाया जाएगा। हाईकमान ने आज मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई है। जिसमें उद्धव गुट से सीटों के बंटवारे पर चर्चा होगी। बता दें कि महाराष्ट्र् में जहां 20 नवंबर को एक चरण में वोटिंग है और चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को एक साथ आएंगे।

Advertisement