मुंबई। एयर इंडिया (Air India) की दिल्ली आ रही फ्लाइट के साथ शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया है। बता दें कि पुणे एयरपोर्ट (Pune Airport) के रनवे पर विमान एक टग ट्रैक्टर (Tug Tractor) से टकरा गया है। यह घटना गुरुवार की है, इस दौरान विमान में 180 यात्री मौजूद थे। एयरपोर्ट के अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी।
पढ़ें :- शिवा शर्मा की हत्यारोपी 50 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे का एक और ऑडियो वायरल, तुझे कुत्ता बनाकर मारा, अब…,
एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि विमान में 180 यात्री मौजूद थे। विमान की नाक और लैंडिंग गियर के पास एक टायर क्षतिग्रस्त हो गया। इस टक्कर के बाद चालक दल के सभी सदस्य और यात्री सुरक्षित हैं।