मुंबई। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। इनमें से उद्धव ठाकरे की शिवसेना (बाला साहेब ठाकरे) 21, शरद पवार (Sharad Pawar) की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) 10 और कांग्रेस 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उनका सामना भाजपा (BJP) , एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना और अजित पवार (Ajit Pawar) वाली एनसीपी (NCP) से होगा।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, शरद पवार, नाना पटोले और बालासाहेब थोराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एमवीए में सीट शेयरिंग का ऐलान किया। सांगली सीट जहां शिवसेना के खाते में चली गई है, वहीं भिवंडी पर एनसीपी (शरद गुट) चुनाव लड़ेगा। पहले इस सीट पर कांग्रेस अपनी दावेदारी पेश कर रही थी, मगर अब स्पष्ट हो गया है कि इन दो सीटों पर कांग्रेस नहीं लड़ेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नाना पटोले ने कहा कि हमने बड़ा मन करके सीट शेयरिंग का आज एलान किया है। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचारी सरकार है, उसे हटाना है। सांगली और भिंवडी में हमारे कार्यकर्ता शिवसेना (UBT) और एनसीपी (SP ) के लिए जरूर काम करेंगे। कांग्रेस का मत शिवसेना और एनसीपी (NCP) को जरूर ट्रांसफर होगा। अब भिवंडी और संगली का विषय खत्म हो गया है।
जानें किसके हिस्से में कौन सी सीट आई?
कांग्रेस (17 सीट) : नंदुरबार, धुले, अकोला, अमरावती, नागपुर,भंडारा-गोंदिया, गड़चिरौली, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, मुम्बई नार्थ सेंट्रल, पुणे, लातूर, सोलापुर, कोल्हापुर, रामेटक, नार्थ मुम्बई।
पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
एनसीपी (10 सीट) : बारामती, शिरूर, सातारा, भिवंडी, दिंडोरी, माढा, रावेर, वर्धा, अहमनगर दक्षिण, बीड।
शिवसेना (उद्धव 21 सीट) : जलगांव, परभणी, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, रायगड, मावल, धाराशिव, रत्नागिरी, बुलढाणा, हतकडंगले, संवहाजिंगर, सांगली, हिंगोली, यवतमाल, मुम्बई नार्थ पश्चिम, मुम्बई दक्षिण मध्य, दक्षिण मुम्बई, मुम्बई नॉर्थ ईस्ट।