Maharishi Dayanand University Recruitment: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक, हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्तियां केमिस्ट्री, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिस्ट्री, हिंदी, लॉ, मैथ्स, पॉलिटिकल साइंस आदि विषयों के लिए की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.mdu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें :- दो बार टली BPSC 72वीं पीटी परीक्षा, अभ्यर्थियों की बढ़ी चिंता; जानें कब आएगा नया शेड्यूल?
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
न्यूनतम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, NET, SLET एग्जाम पास/पीएचडी, रिसर्च पब्लिकेशन जरूरी
एज लिमिट
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 42 साल
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी
- प्रोफेसर : 1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह
- एसोसिएट प्रोफेसर : 1,31,400-2,17,100 रुपए प्रतिमाह
- असिस्टेंट प्रोफेसर : 57,700-1,82,400 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
फीस
- सामान्य/यूआर, ईएसएम : 1600 रुपए
- महिला (हरियाणा निवासी) : 800 रुपए
- एससी/बीसी-ए/बीसी-बी/ईडब्ल्यूएस (हरियाणा) : 400 रुपए
- दिव्यांगजन (हरियाणा) : नि:शुल्क
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.mdu.ac.in पर जाएं। भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। अन्य डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।