Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra BE 6 Formula E Edition : 15 अगस्त को लॉन्च होगा महिंद्रा BE 6 फ़ॉर्मूला E एडिशन, जानें कलर और व्हील्स

Mahindra BE 6 Formula E Edition : 15 अगस्त को लॉन्च होगा महिंद्रा BE 6 फ़ॉर्मूला E एडिशन, जानें कलर और व्हील्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahindra BE 6 Formula E Edition  :  दिग्गज आटो निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी स्पोर्टी इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra BE 6 Formula E Edition का अपडेटेड वर्जन 15 अगस्त को भारत में लॉन्च करने जा रही है। नए मॉडल में C-शेप DRLs, टेल लैंप, Tango Red कलर, ब्लैक अलॉय व्हील्स और Formula E बैज जैसे बदलाव मिलेंगे। इसी दिन BE 6 Sporteq भी पेश होने वाली है। इसका डिजाइन और फ्रंट फेसिया पूरी तरह नया था, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग पहचान देता था। कंपनी ने इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार का टीजर शेयर किया है जिससे पता चलता है कि इसमें एक या दो नहीं बल्कि तीन स्क्रीन यानी ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलेगा.

पढ़ें :- Hyundai Exter Special variant : हुंडई एक्सटर स्पेशल वैरिएंट की भारतीय बाजार में एंट्री, कम कीमत में SUV ले आएं घर

टीज़र से पता चलता है कि नई BE 6 Sporteq में फुल विड्थ ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड होगा जैसा कि आपने XEV 9e और XEV 9S में भी देखा है। इसी के साथ कंपनी ने एक्सक्लूसिविटी को बनाए रखने के लिए इसमें डार्क एक्सटीरियर और स्पोर्टियर केबिन थीम की ओर भी इशारा किया है।

BE 6 महिंद्रा के INGLO इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर आधारित है और इसकी लंबाई 4371mm, चौड़ाई 1907mm, ऊंचाई 1627mm, इसका व्हीलबेस 2775mm और ग्राउंड क्लीयरेंस बिना लोड के 207mm और बैटरी पैक के चारों ओर 222mm है।

अभी 59kWh और 79kWh LFP बैटरी ऑप्शन में ये इलेक्ट्रिक कार मिलती है, छोटी बैटरी 170kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ी गई है जो 380Nm टॉर्क जेनरेट करती है। जबकि 79kWh पैक को 170kW मोटर या 210kW यूनिट के साथ जोड़ा गया है।

महिंद्रा इस स्पेशल एडिशन को कई कलर ऑप्शन में पेश करना जारी रख सकती है. इसके अलावा Formula E Edition में खास बॉडी डेकल्स, ब्लैक अलॉय व्हील्स और फ्रंट फेंडर पर Formula E बैज जैसे एक्सक्लूसिव एलिमेंट्स भी देखने को मिलेंगे।

पढ़ें :- PM E-DRIVE Scheme : मार्च 2028 तक बढ़ गई ये स्कीम, गाड़ी खरीदने पर मिलेगी इतने हजार की छूट
Advertisement