Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra Electric Three-Wheeler IPO :   महिंद्रा लेकर आएगी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का IPO, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की बढ़ती मांग पर कंपनी का फैसला

Mahindra Electric Three-Wheeler IPO :   महिंद्रा लेकर आएगी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का IPO, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की बढ़ती मांग पर कंपनी का फैसला

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahindra Electric Three-Wheeler IPO : महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी अगले 18 महीनों के भीतर पब्लिक लिस्टिंग (IPO) लाने पर विचार कर रही है। ब्लूमबर्ग की सोमवार की एक रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का विस्तार करना चाहती है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के मुताबिक, वे अपनी फंडिंग की जरूरतों और लगातार विकास (ग्रोथ) दिखाने की क्षमता के आधार पर IPO लाने का फैसला लेंगे।

पढ़ें :- BYD electric MPV Denza D9 : लॉन्च हुई नई कार Denza D9, जानें रेंज और कीमत के साथ डिजाइन

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान सुमन मिश्रा ने कहा, “हम 18 महीने का समय लेकर चल रहे हैं। अगर हम तब तक तैयार हो जाते हैं, तो हम ऐसा करेंगे।”उन्होंने कहा कि कंपनी पर इस समय-सीमा के भीतर लिस्टिंग लाने का कोई दबाव नहीं है, क्योंकि उन्हें अपने पैरेंट ग्रुप से वित्तीय मदद मिल रही है। उन्होंने कहा, “ग्रुप हमें हर हाल में फंड देगा।”

मिश्रा ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली यह कंपनी अपनी फंडिंग की जरूरतों और लगातार ग्रोथ दिखाने की अपनी क्षमता के आधार पर लिस्टिंग का फैसला लेगी। जुलाई की एक फाइलिंग के अनुसार, महिंद्रा ने गर्मियों में लाइटरॉक (Lightrock) के नेतृत्व वाले निवेशकों से 108.22 अरब रुपए के वैल्यूएशन पर 322 करोड़ रुपए (34 मिलियन डॉलर) जुटाए थे।

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर अपनाने का चलन बढ़ा
सुमन ने कहा, ईरान युद्ध के कारण ईंधन की कीमतों में हुई वृद्धि ने इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर झुकाव को तेज कर दिया है। जो ग्राहक पहले इलेक्ट्रिक वाहन लेने के बारे में सोच रहे थे, वे अब वास्तव में इन्हें खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत में बड़े थ्री-व्हीलर्स में से 45 प्रतिशत से अधिक इलेक्ट्रिक हैं, क्योंकि कमर्शियल ड्राइवर अपने ईंधन के खर्च को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मिश्रा ने कहा, “जब आप रोजाना 150 किलोमीटर गाड़ी चलाते हैं, तो आपको तुरंत आर्थिक बचत दिखने लगती है।”

पढ़ें :- यूपी में बिना प्रदूषण जांच के प्रमाण पत्र जारी करने वाले 20 केंद्रों का लाइसेंस निलंबित,परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन का बड़ा एक्शन

 

Advertisement