Mahindra Scorpio-N Pickup Truck : महिंद्रा एंड महिंद्रा 15 अगस्त को फ्रीडम NU इवेंट में अपनी स्कॉर्पियो-N पर आधारित पिकअप ट्रक के उत्पादन वर्जन से पर्दा उठा सकती है। यह भारतीय एसयूवी निर्माता अब स्कॉर्पियो एन पर आधारित अपने नए पिकअप ट्रक का परीक्षण करके एक नया आयाम स्थापित कर रहा है। इस वाहन को भारत में परीक्षण के दौरान देखा गया। तस्वीरों में पिकअप के सिंगल कैब वर्जन का खुलासा हुआ है, लेकिन लॉन्च के समय एक डबल कैब वर्जन होने की भी उम्मीद है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
बूट स्पेस
यह नई गाड़ी स्कॉर्पियो एन पर आधारित है और इसमें नया चौकोर पैटर्न वाला फ्रंट ग्रिल और स्कॉर्पियो गेटवे जैसा टेललैंप्स का सेट है। रियर लैंप्स हैलोजन हैं, लेकिन प्रोडक्शन-रेडी मॉडल में एलईडी टेललैंप्स होने की उम्मीद है। इस पिकअप ट्रक में शार्क एंटीना और खुला बूट स्पेस है।
पावरट्रेन
स्कॉर्पियो-N पिकअप में SUV जैसा ही लैडर-फ्रेम चेसिस होने की उम्मीद है। इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ 4एक्सप्लोर फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम का विकल्प भी होगा।
उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने और कम शुरुआती कीमत के लिए एक पेट्रोल वर्जन भी पेश किया जा सकता है।
कीमत
इसकी कीमत 15 से 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रह सकती है।