Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra Suv Discount :  महिंद्रा की ये एसयूवी पर 1 लाख का डिस्काउंट, आज ही खरीदें

Mahindra Suv Discount :  महिंद्रा की ये एसयूवी पर 1 लाख का डिस्काउंट, आज ही खरीदें

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahindra Suv Discount : भारत की जानी मानी आटो कंपनी महिंद्रा अपनी लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो एन पर ग्राहकों को एक लाख् रुपए बचत का मौका दे रही है। कंपनी ने इसे दो साल पहले लॉन्च किया था और इसके लिए डिमांड में आज भी कोई कमी नहीं आई।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

कैश डिस्काउंट
स्कॉर्पियो एन के टॉप-स्पेक Z8 और Z8L डीजल 4×4 वेरिएंट मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों के लिए 1 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा हैं। यह केवल 7-सीटर वेरिएंट पर ही दिया जा रहा है। इस बीच, Z8 और Z8L डीजल 4×2 AT वेरिएंट (6- और 7-सीटर दोनों में) पर 60,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। Z8 और Z8L पेट्रोल-एटी वेरिएंट के 6- और 7-सीटर वेरिएंट पर 60,000 रुपये का कैश डिस्काउंट प्राप्त किया जा सकता है।

स्कॉर्पियो एन की कीमतें
स्कॉर्पियो एन की कीमतें वर्तमान में 13.60 लाख-24.54 लाख रुपये के बीच हैं। मार्केट में इसका कोई राइवल नहीं है, लेकिन इसके प्राइज़ के कारण इसे Tata Safari, Mahindra XUV700, MG Hector Plus और Hyundai Alcazar से कंपेयर किया जा सकता है।

Advertisement