Mahindra SUV Thar : महिंद्रा ने हाल ही में एसयूवी सेगमेंट में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए भारतीय बाजार में XUV 3XO लॉन्च की है। भारतीय वाहन निर्माता ने अपनी लोकप्रिय लाइफस्टाइल एसयूवी, महिंद्रा थार की कीमतों में संशोधन किया । ब्रांड ने तुरंत प्रभाव से कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। वाहन की कीमतों में बदलाव के साथ, एसयूवी अब 11.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और सबसे महंगे संस्करण के लिए 17.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। अन्य वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
महिंद्रा थार 3-डोर अक्टूबर 2020 में लॉन्च की गई थी। इसमें ब्लैक ग्रिल, चौड़े एयर डैम, LED DRLs, LED टेललाइट्स, हैलोजन हेडलैंप, रियर विंडो डिफॉगर और फ्रंट पावर विंडो के साथ फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, पावर स्टीयरिंग व्हील, वॉइस कंट्रोल और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई है।
महिंद्रा थार में एक 2.0-लीटर, टर्बो पेट्रोल इंजन (150bhp/320Nm) और दूसरा 2.2-लीटर, डीजल इंजन (130bhp/300Nm) मिलता है। इसे 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं।