Mahindra Thar Waiting Period : महिंद्रा थार की अच्छी बिक्री रही है। इस गाड़ी की डिलीवरी के लिए के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। महिंद्रा थार पर वेटिंग पीरियड कम हो गया है। पहले इस गाड़ी की डिलीवरी के लिए 15-16 महीने इंतजार करना पड़ रहा था, जो अब घटकर औसतन 12 महीने (52 सप्ताह) रह गया है। यानी इस साल फरवरी में थार बुक करने पर आप इसे 2025 की शुरुआत में घर ला सकते हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
डीजल थार 4×2 1.5-लीटर इंजन द्वारा संचालित है जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 118hp और 300Nm का टॉर्क पैदा करता है। पेट्रोल संस्करण में थार 4×4 से 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड यूनिट है, और 152hp और 300Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन केवल 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आता है। थार 4×2 रेंज की कीमतें 11.25 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 13.99 लाख रुपये तक जाती हैं।