Mahindra XUV 3XO Booking : दमदार सवारी के लिए लोकप्रिय महिंद्रा एक्सयूवी 3XO को ग्राहकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस गाड़ी की खूब बुकिंग हो रही है। महिंद्रा ने अपनी एक्सयूवी 3XO अप्रैल महीने में लॉन्च की थी। 15 मई को बुकिंग शुरू होने के महज 1 घंटे के अंदर ही 50,000 ग्राहकों ने इस SUV को बुक कर लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब भी इस गाड़ी को हर महीने औसतन 20,000 बुकिंग मिल रही हैं।
पढ़ें :- TVS iQube MillionR : टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
कीमत की बात करें तो महिंद्रा एक्सयूवी 3XO की कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होकर 15.49 लाख रुपये तक जाती है। वहीं यह गाड़ी MX1, MX2, MX3, MX2 प्रो, MX3 प्रो, AX5, AX5L, AX7 और AX7L वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
शानदार फीचर्स
इस गाड़ी में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, नया स्टीयरिंग व्हील, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, लेदरेट सीटें, अपडेटेड सेंटर कंसोल, रियर एसी वेंट, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS, Harman Kardon साउंड सिस्टम और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें खासतौर पर XUV 3XO में ADRENOX Connect की सुविधा दी गई है, जो 80 से भी अधिक फीचर्स ऑफर करता है। इसमें ट्रिप समरी, रिमोट व्हीकल कंट्रोल, एलेक्सा बिल्ट-इन, व्हीलकल स्टेट्स मॉनिटरिंग और इन होम एलेक्सा जैसी सुविधाएं दी गई हैं।