Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra XUV 3XO Price Hike in India : महिंद्रा XUV 3XO की कीमत में पहली बार बढ़ोतरी, जानें अब कितना करना होगा खर्च

Mahindra XUV 3XO Price Hike in India : महिंद्रा XUV 3XO की कीमत में पहली बार बढ़ोतरी, जानें अब कितना करना होगा खर्च

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahindra XUV 3XO Price Hike in India : फेस्टिव सीजन में जब कार कंपनियां बिक्री बढ़ाने के लिए भारी भरकम ऑफर दे रही हैं, तो वहीं महिंद्रा ने अपने एक हिट मॉडल की कीमत बढ़ाने का साहस दिखाया है। महिंद्रा XUV 3XO ने इस साल लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा बटोरी थी और लॉन्च के पांच महीने बाद, इस सब-4 मीटर SUV की कीमत में पहली बार बढ़ोतरी हुई है, जो तुरंत लागू हो गई है। महिंद्रा XUV 3XO के चुनिंदा वेरिएंट की कीमत में 30,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

पढ़ें :- Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च , जाने कीमत और फ्यूल ऑप्शन के साथ रेंज

कीमत में बढ़ोतरी
महिंद्रा XUV 3XO MX1 1.2 पेट्रोल MT, AX5 1.2 पेट्रोल AT, MX2 1.2 पेट्रोल MT और AX5 1.2 पेट्रोल MT संस्करण अब 30,000 रुपये महंगे हो जाएंगे, जिससे XUV 3XO की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये हो जाएगी।

पेट्रोल वेरिएंट
महिंद्रा XUV 3XO के MX3 1.2 पेट्रोल AT, AX5L 1.2 पेट्रोल MT, AX5L 1.2 पेट्रोल AT, MX2 प्रो 1.2 पेट्रोल MT, MX3 1.2 पेट्रोल MT और MX2 प्रो 1.2 पेट्रोल AT वेरिएंट 25,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।

डीजल वेरिएंट
डीजल वेरिएंट, MX2 प्रो 1.5 डीजल MT, MX3 1.5 डीजल MT, MX3 1.5 डीजल AMT, AX5 1.5 डीजल MT और AX5 1.5 डीजल AMT की कीमत में भी 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

पढ़ें :- Honda Diwali Discount :  होंडा का दिवाली धमाका! City और Elevate पर डिस्काउंट ,  मिल रही बंपर छूट
Advertisement