Mahindra XUV 400 EV : आफ रोड़ पर दमदारी से चलने वाली महिंद्रा ने नई XUV400 प्रो रेंज लॉन्च कर दिया है। ग्राहकों का रूझान देखते हुए कंपनी ने नई Mahindra XUV 400 EV की डिलीवरी 1 फरवरी से शुरू करेगी। कीमत की बात करें तो 15.49 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 17.49 लाख रुपये तक जाती है। फिलहाल यह इंड्रोडक्ट्ररी प्राइज़ है, जो मई 2024 तक ही लागू रहेगा। नए मॉडल की बुकिंग 12 जनवरी से शुरू होगी और इसे 21,000 रुपए के टोकन अमाउंट पर बुक करवाया जा सकता है। इसकी होगी।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
कंपनी ने नई XUV400 प्रो रेंज में इंटीरियर को किया है। केबिन में 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन, नया एचवीएसी पैनल, दो रोटरी डायल, संशोधित स्विचगियर दिए हैं। इसके अलावा, ऑल-ब्लैक इंटीरियर में नया ब्लैक-एंड-बेज डुअल-टोन थीम दी है। सुविधओं के संदर्भ में मेमोरी फ़ंक्शन के साथ डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, एलेक्सा कनेक्टिविटी, रियर यूएसबी पोर्ट और साथ ही रियर एसी वेंट लिस्ट में शामिल हैं।