Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra XUV 700 AX5 Select : लॉन्च हुआ महिंद्रा XUV 700 AX5 सेलेक्ट वेरिएंट , जानें शुरुआती कीमत

Mahindra XUV 700 AX5 Select : लॉन्च हुआ महिंद्रा XUV 700 AX5 सेलेक्ट वेरिएंट , जानें शुरुआती कीमत

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Mahindra XUV 700 AX5 Select : महिंद्रा XUV700 AX5 सेलेक्ट वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। नया वेरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ उपलब्ध है, जिसकी कीमत क्रमशः 16.89 लाख रुपये और 17.49 लाख रुपये है।

पढ़ें :- Hyundai-TVS Electric Three-Wheeler : हुंडई-TVS इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहन की साझेदारी,लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को आसान बनाएगा

इंजन
इंजन की बात करें तो इस वेरिएंट के पेट्रोल वर्जन में 2.0L टर्बो इंजन दिया गया है, जो 197 bhp और 380Nm का आउटपुट जेनरेट करता है। वहीं डीजल 2.2L यूनिट को दो अलग-अलग पावर आउटपुट जनरेट करने के लिए ट्यून किया गया है, जिसमें 360Nm के साथ 153bhp और 450Nm के साथ 182bhp का आउटपुट मिलता है। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियर बॉक्स उपलब्ध हैं।

फीचर्स
महिंद्रा XUV 700 AX5 सेलेक्ट वेरिएंट में कूल रूफ, एचडी 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 26.03 सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, इनबिल्ट नेविगेशन के साथ नेटिव मैप, एड्रेनॉक्‍स के साथ 75 से ज्‍यादा कनेक्टेड फीचर्स, एलेक्सा, पुश बटन स्टार्ट, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, वायरलेस एपल कारप्ले  जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

माइक्रो हाइब्रिड तकनीक
महिंद्रा XUV 700 AX5 सेलेक्ट वेरिएंट में एड्रेनॉक्‍स कनेक्ट के साथ एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन, छह स्पीकर, थर्ड रो एसी, सेकेंड रो सीट के साथ आर्मरेस्ट और कप होल्डर, 60:40 वन टच टंबल के साथ सेकेंड रो, एलईडी डीआरएल, सेकंड रो मैप लैंप, टिल्ट एडजस्टेबल स्‍टेयरिंग, स्‍पीड सेंसिटिव डोर लॉक, सेंटर आर्मरेस्ट के साथ स्‍टोरेज, फॉलो मी हेडलाइट्स, माइक्रो हाइब्रिड तकनीक, आइसोफिक्स सीट, एरो हेड एलईडी टेल लैंप, फुल साइज व्हील कवर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पढ़ें :- kia syros my26 :  नए अवतार में आई किया साइरोस , जानें फीचर्स और सेफ्टी
Advertisement