Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Mahzoom Majid : पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले मालदीव के मंत्री का एक्स अकाउंट डिलीट

Mahzoom Majid : पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले मालदीव के मंत्री का एक्स अकाउंट डिलीट

By Abhimanyu 
Updated Date

Mahzoom Majid X Account: मालदीव सरकार ने चौतरफा आलोचना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तीनों मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है। मालदीव के मंत्री मरियम शिउना (Mariyam Shiuna), मालशा शरीफ (Malsha Sharif) और महजूम माजिद (Mahzoom Majid) ने पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे महजूम माजिद ने अब अपना एक्स अकाउंट डिलीट कर दिया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

इससे पहले मालदीव सरकार के प्रवक्ता, मंत्री इब्राहिम खलील ने बताया था कि विवादित टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार तीनों मंत्रियों को उनके पद से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह (Ibrahim Mohamed Solih) ने अपनी सरकार के मंत्रियों की ओर से गयी टिप्पणियों की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि वह सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के मंत्रियों द्वारा भारत के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही घृणास्पद भाषा की निंदा करते हैं। भारत हमेशा मालदीव का एक अच्छा दोस्त रहा है और इस तरह की कठोर टिप्पणियों को दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव डालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

Advertisement