इस बीच गुरुवार (11 जनवरी) को मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘हिंदू तन मन’ रिलीज कर दिया। गाने को सिंगर कैलाश खेर ने आवाज दी है। इसमें वाजपेयी की ‘हिंदू तन मन ’की कविता को पूरे तरीके से दिखाया गया है।
पढ़ें :- Bollywood actor Harshvardhan Rane gift : बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे को गिफ्ट में मिली 3.5 करोड़ की डिफेंडर , जानें किसने दिया खास तोहफा
पंकज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “श्री अटल बिहारी वाजपेयीजी की जिस कविता को आपने दिया है प्यार, पेश है उस ‘हिंदू तन मन’ का सुरीला अंदाज। गाना आ गया है।” फिल्म 19 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसमें अटल के व्यक्तिगत जीवन और उनकी राजनीतिक जिंदगी से जुड़ी कहानी दिखाई जाएगी।