Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. मध्य प्रदेश में बड़ा हादसाः पटाखा फैक्ट्री में एक के बाद एक ब्लास्ट, लगी भीषण आग, दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसाः पटाखा फैक्ट्री में एक के बाद एक ब्लास्ट, लगी भीषण आग, दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के हरदा में बैरागढ़ रेहटा नामक जगह पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। देखते ही देखते एक के बाद एक तेज धमाकां से पूरा क्षेत्र दहल गया। सूचना पर फायर बिग्रेड और पुलिस ने मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस अग्निकांड में दर्जनों लोगों के आग में झुलने की संभावना है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी बोले-400 सीटें इसलिए मांग रहा है ताकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं

बताया जा रहा है कि, जिस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है वो मगरदा रोड स्थित है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री में उस समय 30 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये पटाखा फैक्ट्री राजू अग्रवाल की है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि आसपास के मकान गिर गए। इससे भी लोग हताहत होने की सूचना मिल रही है। पटाखा फैक्ट्री में आग के बाद तेज धमाके हुए। कई किलोमीटर दूर तक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हालात पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement