Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा में बड़ा हादसा: करंट से बचने की कोशिश की तो पिकअप ने कुचला; 2 बच्चियों समेत चार की मौत, कई घायल

मथुरा में बड़ा हादसा: करंट से बचने की कोशिश की तो पिकअप ने कुचला; 2 बच्चियों समेत चार की मौत, कई घायल

By Abhimanyu 
Updated Date

Mathura Road Accident: यूपी के मथुरा में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक पिकअप ने मजदूरों को कुचल दिया, जो ईंट भट्ठे में काम करने के लिए हरियाणा जा रहे थे। हादसे में दो बच्चियों समेत दो महिला मजदूरों की मृत्यु हो गई है, जबकि चार मजदूर घायल हो गए हैं।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में ईंट भट्टे पर काम करने के लिए बिहार के गांव हेट विद्या हीचापुर थाना कोंच जिला गया के रहने वाले मजदूर ईंट भट्ठे में करने के लिए अलीगढ़ तक ट्रेन से आए थे।‌ यह सभी अलीगढ़ से पिकअप में सवार होकर होडल जा रहे थे। इस दौरान कोसी-शेरगढ़ रोड पर गांव सात विस्वा नगरिया के पास पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।

पिकअप के पोल से टकराने के बाद तार टूट कर गिरने लगे। ऐसे में करंट से बचने के लिए कुछ मजदूर पिकअप से उतर गए। इस दौरान पिकअप के ड्राइवर ने गाड़ी बैक की तो मजदूर हादसे की चपेट में आ गए। हादसे में गौरी देवी, बच्ची कोमल, कुंती देवी, बच्ची प्रियंका की मौके मृत्यु हो गई है, जबकि जबकि काजल, कुमारी जीरा, कुमारी माना, गगन कुमार घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement