Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई: कुशीनगर के खान अधिकारी सस्पेंड, दायित्वों का निर्वहन नहीं करने पर हुई कार्रवाई

सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई: कुशीनगर के खान अधिकारी सस्पेंड, दायित्वों का निर्वहन नहीं करने पर हुई कार्रवाई

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है। कुशीनगर में अवैध खनिज परिवहन से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं है, जिसके बाद मामले की जांच हुई। जांच के बाद खान अधिकारी कुशीनगर अभिषेक सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही, प्रकरण में निहित धनराशि की नियमानुसार वसूली किये जाने के भी निर्देश जिलाधिकारी, कुशीनगर को दिये गये हैं।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

विभागीय पोर्टल की समीक्षा और जिलाधिकारी कुशीनगर एवं ज्येष्ठ खान अधिकारी/प्रभारी कमांड सेंटर, मुख्यालय आशीष कुमार के माध्यम से कराई गई जांच में कई खामियां उजागर हुई हैं। अवैध परिवहन के संबंध में जारी किए गए चालानों /नोटिसों को बिना किसी वैध आधार / साक्ष्य के खान अधिकारी कुशीनगर अभिषेक सिंह द्वारा निरस्त किया जाना पाया गया।

प्रारंभिक जांच में यह परिलक्षित हुआ कि संबंधित अधिकारी अभिषेक सिंह, खान अधिकारी द्वारा अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया गया तथा संदिग्ध सत्यनिष्ठा का संकेत मिला। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर अभिषेक सिंह, खान अधिकारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुये उन्हें निलम्बित करते हुये विभागीय कार्यवाही संस्थित की गयी है। प्रकरण में निहित धनराशि की नियमानुसार वसूली किये जाने के भी निर्देश जिलाधिकारी, कुशीनगर को दिये गये हैं।

 

पढ़ें :- IAS-PCS Transfers: UP में देर रात हुआ बड़ा प्रशा​सनिक फेरबदल, 14 आईएएस और 34 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट
Advertisement