Ram Mandir Donation Scam :राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार को FIR दर्ज की गयी थी। ये एफ़आईआर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अब इस मामले में शुक्रवार को नामज़द सभी आठ आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
पढ़ें :- श्री राम मंदिर चंदा घोटाले के मामले में दर्ज हुई FIR महज़ एक दिखावा, प्रभावशाली लोगों को बचाने की हो रही है कोशिश: केजरीवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में FIR में नामज़द आठ लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। यह FIR श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज की गई थी। यह कार्रवाई यूपी सरकार द्वारा आरोपों की जांच के लिए बनाई गई SIT की शुरुआती रिपोर्ट में की गई सिफारिशों के आधार पर की गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि FIR में नामजद सभी आठ लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और जांच के तहत उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि चढ़ावा चोरी मामले में लगातार नए आरोप, दस्तावेज और सवाल सामने आ रहे थे। अब ट्रस्ट की तरफ से FIR दर्ज होने के बाद यह मामला औपचारिक आपराधिक जांच की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है। जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी एक बड़ा घटनाक्रम है।