Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, गन्ने का भाव ₹600 करने और कर्जमाफी की मांग

बहराइच में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, गन्ने का भाव ₹600 करने और कर्जमाफी की मांग

By Sushil Sah 
Updated Date

बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने उत्तर प्रदेश के बहराइच में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रशासन के सामने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर ₹600 प्रति क्विंटल किए जाने और किसानों की कर्जमाफी समेत कई मांगें रखीं। इस मामले में किसान संगठनों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इसी के चलते किसानों ने गन्ने के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की मांग उठाई। किसानों ने मांग की कि गन्ने का भाव ₹600 प्रति क्विंटल तय किया जाए, ताकि बढ़ती लागत के बीच भी किसानों को बेहतर आय मिल सके।

पढ़ें :- Video-जाजमऊ में डिलीवरी बॉय बाइक समेत गहरे गड्ढे में समाया, स्थानीय लोग बोले-कानपुर नगर निगम बना नरक निगम

बता दें कि इस ज्ञापन में किसानों की कर्जमाफी की मांग भी मुख्य रूप से उठाई गई। किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदाओं, महंगी कृषि सामग्री और बढ़ती लागत के कारण कई किसान आर्थिक दबाव में रह रहे हैं। ऐसे में कर्ज से राहत देने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं और किसानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की अपील की। किसानों ने कहा कि उनकी समस्याओं पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया भी बढ़ाया जा सकता है।

फिलहाल किसानों की इन सभी मांगों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सबकी नजर बनी हुई है। आपको बता दें कि अब बहराइच में गन्ने का ₹600 प्रति क्विंटल मूल्य और कर्जमाफी की मांग किसान संगठनों के प्रमुख मुद्दों में शामिल हो गई है।

Advertisement