Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. UAE Major road accident : संयुक्त अरब अमीरात में ट्रक दुर्घटना, 14 लोगों की मौत, 30 घायल

UAE Major road accident : संयुक्त अरब अमीरात में ट्रक दुर्घटना, 14 लोगों की मौत, 30 घायल

By अनूप कुमार 
Updated Date

UAE Major road accident : संयुक्त अरब अमीरात में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर कई वाहनों से टकरा गया, जिससे 14 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह घटना फुजैराह अमीरात के प्रवेश द्वार पर स्थित एक सड़क पर हुई।

पढ़ें :- राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने दी चेतावनी, कहा- संघर्ष लंबा खिंचा तो एंटी- मिसाइल रक्षा प्रणालियों पर पड़ेगा असर

फुजैराह अमीरात में एक ट्रक अचानक चालक के काबू से बाहर हो गया और सड़क पर चल रहे कई वाहनों से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते कई गाड़ियों में आग लग गई। मरने वालों में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जो केरल के मलप्पुरम जिले के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, सड़क पर चलते समय एक ट्रक ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे ट्रक एक अन्य वाहन से टकराकर पलट गया और फिर सड़क पर धीमी गति के ट्रैफिक के कारण रुकी हुई कई अन्य गाड़ियों से जा टकराया। बयान में बताया गया है कि यह घटना आधी रात के आसपास हुई। इस हादसे में कुल 23 वाहन शामिल थे। इनमें 18 कारें और पांच ट्रक बताए गए हैं।

UAE के गृह मंत्रालय के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों में सात देशों के नागरिक शामिल हैं। इनमें UAE, भारत, ओमान, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के लोग शामिल हैं।

पढ़ें :- बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को, भारत समेत 13 देशों को भेजा गया न्योता
Advertisement