Makar Sankranti 2025 : सूर्य देव संपूर्ण जगत को प्रकाशित करते है। जीव जगत के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव के गोचर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश (Sun Transit) करते हैं तो उसे संक्रांति कहा जाता है। हर माह सूर्य के राशि बदलने पर संक्रांति आती है और हर संक्रांति में मकर संक्रांति सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। मकर संक्रांति को विशेष माना जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और इसी दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। सनातन धर्म मकर संक्रांति के अद्भुत संयोग पर त्योहार मनाया जाता है। आइये जानते हैं कि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश किस राशियों के कैसा रहने वाला है।
पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य
सूर्य देव के राशि परिवर्तन का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मां की तरफ से धन मिलेगा लेकिन भावनाओं पर कंट्रोल करना होगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार में लाभ होगा।
वृषभ
मन में मिले जुले विचार आते रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें वरना परिवार और दोस्तों में मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में जगह बदल सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा।
मिथुन
मां का साथ मिलने के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें और खुद पर संयम रखना जरूरी है। परिवार में सुखी माहौल रहेगा।
पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani : संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं
कर्क
मानसिक शांति बनी रहेगी। नए काम का जिम्मा मिल सकता है जिससे परेशानी बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन संतान पक्ष की तरफ से मुश्किलें बढ़ेंगी।
सिंह
सिंह राशि (Leo) वालों को इमोशन पर काबू रखना होगा। समाज और शैक्षणिक संस्थानों में मान सम्मान में इजाफा होगा. परिवार में शांति का माहौल रहेगा। परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। माता का सानिध्य मिलेगा और धन का लाभ होगा।
कन्या
मन में उथल पुथल बनी रहेगी और वाणी पर कंट्रोल करना होगा। तरक्की मिलेगी और आय के स्रोत बढ़ेंगे।
तुला
आत्मविश्वास बढ़ेगा । परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आय में इजाफे की उम्मीद है।
वृश्चिक
माता-पिता का सहयोग मिलेगा और घर या आवास का सुख मिल सकता है। धन में कमी के संकेत हैं। पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। खर्चे बढ़ेंगे और आय के स्रोत घटेंगे। स्वभाव में रूखापन रहेगा।
पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' : शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' , इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?
धनु
संतान सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी । घर में किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
मकर
माता की तरफ से धन मिलेगा और संपत्ति में आय मिलेगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ
खर्चे बढ़ेंगे और अनावश्यक चीजों पर धन खर्च करने पर असंतोष होगा।
मीन
माता का साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक और धार्मिक कार्य होंगे। वाहन सुख का योग है। संतान के बीमार होने की आशंका है। सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।