Lathi-charge on Candidates in Patna : आज पटना में TRE-4 के विज्ञापन जारी करने और बीपीएससी नियमावली में बदलाव की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यार्थी पटना कॉलेज से विरोध प्रदर्शन निकालते हुए जेपी गोलंबर पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। जिसमें कई अभ्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- BJP के समय में हो रहे हर निर्माण चढ़ जाता है भ्रष्टाचार की भेंट...हमीरपुर में पुल गिरने की घटना पर बोले अखिलेश यादव
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एक्स पर पटना में हुए लाठीचार्ज का वीडियो शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो, युवाओं पर लाठी चला दो! बिहार में यही हो रहा है। NDA के नेताओं ने बिना चुनावी प्रक्रिया में भागीदार किये, अपने बच्चों को मंत्री बना दिया। लेकिन बिहार के लाखों युवा, जिन्होंने सालों मेहनत कर पढ़ाई की है, उनसे चुनाव से पूर्व NDA के नेताओं द्वारा वादा किया गया था कि TRE-4 की वैकेंसी जारी की जाएगी। लेकिन सरकार गठन के 6 महीने बाद भी TRE-4 का विज्ञापन नहीं निकला है। उल्टे वैकेंसी की मांग करने पर लाठियां बरसाई जा रही है।”
तेजस्वी ने आगे लिखा, “बिहार के युवाओं से इतनी नफरत क्यों है NDA सरकार को? क्यों उन पर अत्याचार किया जा रहा है? वे तो बस वादा निभाने के लिए कह रहे हैं, जिस वादे के आधार पर उनसे वोट मांगा गया था? ये युवा बस अपना अधिकार मांग रहे हैं, वे केवल परीक्षा आयोजित करने के लिए कह रहे हैं। ताकि अपनी प्रतिभा दिखा सके। लेकिन रोजगार विरोधी ये सरकार कर रही है अत्याचार, NDA की युवाओं से वादाखिलाफी नहीं भूलेगा बिहार…”
अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो, युवाओं पर लाठी चला दो!
बिहार में यही हो रहा है। NDA के नेताओं ने बिना चुनावी प्रक्रिया में भागीदार किये, अपने बच्चों को मंत्री बना दिया। लेकिन बिहार के लाखों युवा, जिन्होंने सालों मेहनत कर पढ़ाई की है, उनसे चुनाव से पूर्व NDA के नेताओं द्वारा… pic.twitter.com/X11Yl2olmH
पढ़ें :- Video-राहुल गांधी ने दिल्ली के टोडरमल पार्क में ऑटो ड्राइवरों के साथ खाया खाना, उनसे किया सीधा संवाद
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 8, 2026
बता दें कि बिहार की सम्राट चौधरी सरकार का एक दिन पहले कैबिनेट विस्तार हुआ है। जिसमें जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, हम प्रमुख जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने मंत्रिपद की शपथ ली है। जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने एनडीए के सहयोगी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने इस मुद्दे को पटना में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से जोड़ा है।