पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में आरजेडी विधायक पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अब राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, महिलाओं पर ओछी, गैर वांछित, असभ्य, अशिष्ट एवं निम्नस्तरीय टिप्पणियां करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की आदत में शुमार हो चुका है।
पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
दरअसल, बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने आरजेडी विधायक रेखा देवी के भाषण पर ऐतराज जताते हुए कहा कि, आप क्या बोल रही हैं। ‘अरे, महिला हो। कुछ जानती नहीं हो। बोल रही है, कहां से आकर। इन लोगों के साथ आकर। अरे 2005 के बाद ही न महिला को आगे बढ़ाए हैं। ऐसे ही बोल रही हो, फालतू। इसीलिए हम कह रहे हैं कि चुपचाप सुनो।’ नीतीश कुमार के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है।
महिला हो कुछ जानती हो? महिलाओं पर ओछी, गैर वांछित, असभ्य, अशिष्ट एवं निम्नस्तरीय टिप्पणियाँ करना मा॰ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आदत में शुमार हो चुका है। प्रदेश के लिए यह अत्यधिक गंभीर व चिंतनीय विषय है।
CM ने कुछ दिन पूर्व आदिवासी वर्ग की BJP की महिला MLA पर भी सुंदरता संबंधित… pic.twitter.com/XdTiok7uIU
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 24, 2024
पढ़ें :- ममता बनर्जी का शुभेंदु सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, बोलीं- भाजपा ने 177 सीटों पर की धांधली, कार्यकर्ताओं को रोक रही पुलिस
तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि, महिला हो कुछ जानती हो? महिलाओं पर ओछी, गैर वांछित, असभ्य, अशिष्ट एवं निम्नस्तरीय टिप्पणियां करना मा॰ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आदत में शुमार हो चुका है। प्रदेश के लिए यह अत्यधिक गंभीर व चिंतनीय विषय है।
उन्होंने आगे लिखा कि, CM ने कुछ दिन पूर्व आदिवासी वर्ग की BJP की महिला MLA पर भी सुंदरता संबंधित भद्दी टिप्पणी की थी। आज अनुसूचित जाति की दो बार से महिला MLA रेखा पासवान जी पर टिप्पणी की। सृष्टि के सबसे बड़े ज्ञाता, ध्याता, व्याख्याता और रचयिता तो नीतीश जी बन चुके है, इनको छोड़ कर किसी को कुछ पता नहीं, किसी को कुछ आता-जाता नहीं।