Malaika Arora Mahindra Thar Roxx : बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री मलायका अरोड़ा ने हाल ही में नई महिंद्रा थार रॉक्स खरीदी है। थार भारत में सबसे लोकप्रिय ऑफ-रोड SUVs में से एक मानी जाती है। साल 2024 में
लांचिंग के बाद इस 5-डोर SUV को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। मलायका के वाहन बेडे में अब यह SUV शामिल हो गई है।
पढ़ें :- मलाइका अरोड़ा ने खरीदी धांसू Thar Roxx Star Edition, जानिए कीमत और शानदार फीचर्स
डिलीवरी का वीडियो हुआ वायरल
एक वायरल वीडियो में Malaika Arora की नई Mahindra Thar Roxx की डिलीवरी के साथ दिख रहीं है। उन्होंने वाहन की पूजा कर बुरी नजर से बचाने की पारंपरिक रस्म निभाई।
इंजन
महिंद्रा थार रॉक्स को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ पेश करती है। इसमें 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर mHawk टर्बो-डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध है।
ऑटोमैटिक वर्जन
2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मैनुअल वर्जन में 162 PS की पावर और 330 Nm टॉर्क देता है, जबकि ऑटोमैटिक वर्जन में 177 PS की पावर और 380 Nm टॉर्क मिलता है।
मैनुअल वर्जन
वहीं 2.2-लीटर डीजल इंजन मैनुअल वर्जन में 163 PS की पावर और 330 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसका ऑटोमैटिक वर्जन 175 PS की पावर और 370 Nm टॉर्क देता है. कंपनी 4×4 ड्राइवट्रेन का विकल्प केवल हाई वैरिएंट्स में देती है।
पढ़ें :- New Mahindra Scorpio-N: 15 अगस्त को आ रही नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन, दिखी एक झलक
कीमत
महिंद्रा थार रॉक्स की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 12.39 लाख रुपये से शुरू होकर 23.53 लाख रुपये तक जाती है। अलग-अलग वैरिएंट, इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन के आधार पर इसकी कीमत बदलती है।