Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. PM Modi Maldives Visit: मालदीव का स्वतंत्रता दिवस समारोह आज, बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे पीएम मोदी

PM Modi Maldives Visit: मालदीव का स्वतंत्रता दिवस समारोह आज, बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे पीएम मोदी

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मालदीव यात्रा का आज दूसरा दिन हैं। पीएम आज  मालदीव के राष्ट्रीय दिवस में  मुख्य अतिथि के रूप में  शामिल होंगे। शुक्रवार को भारत और मालदीव के बीच कई जरूरी समझौते हुए। इस समझौते के कारण  भारत मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये का ऋण देगा और जल्द ही एक मुक्त व्यापार समझौते को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। इस समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बन गई है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

मालदीव के उपराष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी

मालदीव दौरे पर पीएम मोदी ने आज उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच के कई मुद्दों को लेकर बातचीत हुई।

मालदीव का राष्ट्रीय दिवस समारोह आज,  मुख्य अतिथि  के रूप में शामिल होंगे पीएम

बता दें कि  शुक्रवार को दोनों देशों के बीच कई  जरूरी मुद्दों पर बातचीत हुई। मालदीव के प्रेसिडेंट ने पीएम को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री पद पर  सबसे ज्यादा लंबा कार्यकाल पूरा करने के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। शुक्रवार को पीएम मोदी ने कहा, हमारी विकास साझेदारी को नई गति देने के लिए हमने मालदीव को 565 मिलियन डॉलर (4,850 करोड़ रुपये) की ऋण सहायता देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग मालदीव में बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित परियोजनाओं के लिए, देश के लोगों की प्राथमिकताओं के अनुसार किया जाएगा।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

 

Advertisement